फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक सवार दंपती और पुलिस में हाथापाई, वर्दी फटी

Sat, 20 Jul 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी12-पिंडारा पुल के नीचे पुलिस और दंपति के बीच हुई हाथापाई। संवाद
विज्ञापन
जींद। पिंडारा पुल के पास शुक्रवार को बाइक सवार दंपती और यातायात पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। इसमें एएसआई जगबीर सिंह को चोट आने के साथ उनकी वर्दी भी फट गई। उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दंपती ने पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बाइक सवार दंपती अपने बेटे के साथ गोहाना रोड की तरफ से आ रहे थे। यातायात पुलिस पिंडारा पुल के नीचे वाहनों को रोककर जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दंपती की बाइक को रोकना चाहा, क्योंकि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। दंपती ने आरोप लगाया कि जब वह बाइक रोकने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी की। जब उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करने लगे।
वहीं पुलिस का कहना है कि चालक बाइक के कागजात दिखाने के बजाय उनसे उलझ गया। उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। दंपती ने उनको गाली देते हुए हाथापाई की। दंपती ने एएसआई जगबीर की वर्दी फाड़ दी, जबकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि पुलिस सरेआम गुंडागर्दी कर रही है। बाइक सवार दंपती के साथ कागजात दिखाने के नाम पर मारपीट की। उनको चलती बाइक पर पकड़ा और दुर्व्यवहार किया। यदि हाथापाई में बाइक से गिरकर दंपती और बच्चे को चोट लग जाती तो कौन जिम्मेदार होता? पुलिस को पता नहीं था कि दंपती अपने छोटे बच्चे के साथ है। महिला गर्भवती भी बताई गई है। पुलिस अपनी मनमर्जी कर रही है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले भी पुलिस की मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल

शहर की बुढ़ा बाबा बस्ती में भी मकान में घुसकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। तीन दिन पहले बुढ़ा बाबा बस्ती के एक मकान में देर रात को घुसकर रोहतक रोड चौकी में तैनात पुलिस कर्मी ने परिवार के एक सदस्य के साथ मारपीट करते हुए महिलाओं के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। नीतू ने बताया था कि 16 जुलाई को बुढ़ा बाबा बस्ती में अपने भतीजे के निधन के बाद मायके अपने पति के साथ आई हुई थी। रात साढ़े 12 बजे वह दुख में परिवार के साथ बैठकर बात कर रही थी तो दो पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में उनके घर में घुस गए और अभद्र व्यवहार किया। उनकी मां का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उनके पति विजय को थप्पड़ मारते हुए परिजन वालों को धमकी दी थी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी सुमित कुमार ने पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था।

दंपती की बाइक को कागजात चेक करने के लिए रुकवाया था। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं पहने हुए था। जब चालक से कागजात दिखाने के लिए कहा तो दंपती ने एएसआई जगबीर के साथ मारपीट की। उनकी वर्दी भी फट गई। एएसआई जगबीर को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। -शमशेर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस, थाना जींद।

19जेएनडी12-पिंडारा पुल के नीचे पुलिस और दंपति के बीच हुई हाथापाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें