16जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
जींद। जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर गांव अहिरका के नजदीक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे अध्यापिका की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अर्बन एस्टेट निवासी सोमबीर की 42 वर्षीय पत्नी निशा व बड़ौदा निवासी 20 वर्षीय किरण स्कूटी पर सवार होकर गांव झांज कलां की तरफ से शहर की ओर आ रही थीं। जब वह गांव अहिरका फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक महिला डिवाइडर पर जा गिरी, जबकि दूसरी हाईवे पर गिर गई। राहगीरों ने दोनों महिलाओं को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। निशा सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। सदर थाना के जांच अधिकारी कुलबीर ने बताया कि पुलिस ने पीछे से आ रहे दूसरे गाड़ी चालक सावित्री नगर निवासी वरुण की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
16जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद