फोटो 02जेएनडी18-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ सदस्य
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने मांगों को लेकर जिला प्रधान सतपाल पातलान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपा। संघ ने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित कर्मचारियों और विद्यार्थियों के हित में कई मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
जिला संरक्षक दलबीर आल्याहन ने कहा कि प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति में आरक्षण लागू किया जाए। इसके अलावा सभी विभागों में रोस्टर रजिस्टर लागू करने, बैकलॉग पूरा करने और खाली पदों को नियमित भर्ती के माध्यम से भरने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति भी समय पर दी जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों और विद्यार्थियों से जुड़ी इन मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है।
सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर संघ के जिला सचिव राजेश राठी, सतीश काजल, सुल्तान मेहंदिया, बबलू बराड़, महेंद्र सिंह बीबियान, केहर सिंह, रमेश महेशवाल, दयानंद, महेंद्रपाल, रमेश, रामचंद्र, गुलाब, गीता नरवाल, कमलेश और सुमन मौजूद रही।