फोटो 17जेएनडी21-नगूरां में महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक करते हुए स्वास्थ्
जींद। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को नगूरां गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। निरीक्षक नरेंद्र ढांडा के नेतृत्व में महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाई गई।
निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का जनआंदोलन है। समाज के कुछ हिस्सों में आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है। जन्म से पहले कन्या भ्रूण हत्या और जन्म के बाद शिक्षा व स्वास्थ्य में भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बाल लिंगानुपात में सुधार करना, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना और लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच व लैंगिक भेदभाव को दूर करना है। इस दौरान कर्मचारी नरेंद्र कुमार, कुलदीप, एएनएम हरिता व दर्शना, आशावर्कर सुनीता नरवाल, मुकेश, मंजू, संतोष और गीता मौजूद रही।