फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा लगाने की लत ने बनाया कर्जदार तो व्यापारी से मांगी रंगदारी

विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के पकड़े गए आरोपी। - फोटो : beuro
विज्ञापन
 जुलाना के कपड़ा व्यापारी विजय को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को सट्टा खेलने की लत थी जिस लत ने उन्हें कर्जदार बना दिया। इस कर्ज को उतारने के आरोपी व्यापारी से रंगदारी मांगने लगे। इस दौरान पकड़े गए आरोपी जुलाना के वार्ड 13 निवासी बीरू और राकेश ने बताया कि आढ़ती से रंगदारी मांगने के लिए टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल पर रंगदारी मांगने के सीरियल को देखा और उसी की तर्ज पर रंगदारी मांगने की पूरी योजना बनाई। इसी दौरान आरोपियों ने किसी फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम लिया और जुलाना के आढ़ती विजय को फोन करके रंगदारी मांगी और रकम ना देने पर बुरा अंजाम देने की धमकी दी। हालांकि इस दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उस समय आढ़ती को यह नहीं बताया गया कि उसे कितनी रंगदारी देनी है और राशि के बारे में बाद में बताने की बात कहकर फोन को काट दिया। पुलिस ने उस नंबर पर की गई कॉल के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा कि वह दोनों ही आरोपी साथ में राज मिस्री का काम करते हैं और दोनों में सट्टा लगाने की आदत थी। सट्टे में ज्यादा घाटा होने से हुए कर्ज को उतारने के लिए दोनों ने व्यापारी से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। इसी दौरान उन्होंने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल पर रंगदारी मांगने का एक सीरियल देखा और उसी के आधार पर रंगदारी मांगने की रूपरेखा तैयार की, ताकि उनको रंगदारी में मोटी रकम मिल जाए और पुलिस उनको ढूंढ भी नहीं पाए। इसके लिए पहले तो दोनों ने मिलकर किसी फर्जी पते के आधार पर मोबाइल सिम ले लिया। इसी नंबर के आधार पर दोनों युवकों ने नरवाना क्षेत्र के नामी बदमाश के नाम से फर्जी फेसबुक खाता भी बना लिया ताकि पुलिस जांच करे तो उनका नाम ना आकर दूसरे जिस नाम से फेसबुक आईडी बनाई उस पर पुलिस को शक हो। इसके बाद 31 जनवरी की शाम को दोनों ने जुलाना क्षेत्र में रहते हुए कपड़ा व्यापारी नई अनाज मंडी जुलाना निवासी विजय के पास फोन किया और उसको गोली मारने की धमकी देते हुए रंगदारी देने की धमकी दी। इस दौरान युवकों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसको गोली मार दी जाएगी। कितनी राशि देनी है इसके बारे में बाद में फोन करके बताने के लिए कहा। व्यापारी द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को देने के चलते दोनों युवक घबरा गए और दोबारा से उसके पास फोन नहीं किया। पुलिस ने रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही नंबर की लोकेशन और उस नंबर से किए गए फोन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसके बाद वार्ड 13 जुलाना निवासी बीरू , उसके साथी राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।


अपराधी विकास नैन के नाम से बनाई फेसबुक आईडी
एसएसपी शशांक आनंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बीरू और राजेश ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है, लेकिन मोबाइल चलाना अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में उन्होंने अपराधी विकास नैन के नाम से फेसबुक आईडी बना ली। फेसबुक आईडी पर विकास नैन द्वारा नव वर्ष पर लगाए गए होर्डिंग का फोटो ले लिया और फोटोशॉप के माध्यम से विकाश नैन के नंबर को हटाकर रंगदारी मांगने में प्रयोग होने वाले नंबर को लिख दिया।  
विज्ञापन


पहले व्यापारी की गाड़ी चलता था आरोपी
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी राकेश पहले कपड़ा व्यापारी विजय के पास गाड़ी चलाता था। इसके कारण उसे कपड़ा व्यापारी की हर गतिविधि का पता था। इसके चलते राकेश ने अपने साथी बीरू के साथ मिलकर कपड़ा व्यापारी विजय से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। राकेश के पास मौजूद विजय के नंबर से रंगदारी मांग ली।

कपड़ा व्यापारी के चचेरे भाई की भी रंगदारी के चलते की थी हत्या
पुलिस के अनुसार चार माह पहले जुलाना के बिजली उपकरण व्यापारी सुरेंद्र गुप्ता से भी बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी, लेकिन रंगदारी नहीं देने के चलते नवंबर माह में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुरेंद्र गुप्ता कपड़ा व्यापारी विजय का ताऊ का लड़का था। इसके कारण व्यापारी विजय में अपने चचेरे भाई की हत्या के बाद से डर बना था। इसी डर का फायदा उठाने के लिए राकेश और बीरू से रंगदारी मांगी।

कपड़ा व्यापारी से रंगदारी क्राइम पेट्रोल के सीरियल को देखकर उसी तर्ज पर मांगी थी। इसमें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने कपड़ा व्यापारी से कितनी रंगदारी वसूलनी थी इसके बारे में पता करेगी। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

- शशांक आनंद, एसएसपी जींद

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें