फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव जड़वा ढाणी में गंदे पानी की निकासी ठप, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या:70 गांव ढ़ाणी जड़वा में नाला अवरूद्ध होने के कारण भरा नाले का होद--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। गांव जड़वा ढाणी में एक साल से गंदे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम पंचायत ने एक साल पहले नाला बनवाया था। ग्रामीणों ने बताया कि नाले का गंदा पानी गांव के जोहड़ में छोड़ने के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। अब पाइप लाइन बंद होने के कारण नाले में पानी जमा हो गया है। इससे बदबू फैल रही है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरपंच से लेकर उपायुक्त तक यह समस्या उठाई है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही आते हैं और केवल खाना पूर्ति कर चले जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
-

नाले व जोहड़ का निर्माण लगभग एक साल पहले हुआ था लेकिन एक होदी को छोड़कर सफाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत व उच्च अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - विक्रम उर्फ लीलू, निवासी ढाणी जड़वा
विज्ञापन



पिछले एक वर्ष से सफाई कर्मचारी नाले की सफाई नहीं की। गांव में भी नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई करनी चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे। - दर्शन सिंह, निवासी, ढाणी जड़वा
वर्जन:
गांव ढाणी जड़वा में पानी की निकासी की समस्या ग्राम पंचायत के संज्ञान में है। नाले सफाई करने वाली मशीन जैसे ही उपलब्ध हो जाती है। नाले की सफाई करवा दी जाएगी। तब तक सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। -टीनू देवी, सरपंच, ढाणी जड़वा


फोटो संख्या:70 गांव ढ़ाणी जड़वा में नाला अवरूद्ध होने के कारण भरा नाले का होद--संवाद

फोटो संख्या:70 गांव ढ़ाणी जड़वा में नाला अवरूद्ध होने के कारण भरा नाले का होद--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें