फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरपंचों को किया जागरूक

Tue, 11 Nov 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी30: हमेटी में सरपंचों को धान के अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे
विज्ञापन
जींद। हमेटी में सोमवार को जिले में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरपंचों के साथ बैठक की। इसमें जींद, नरवाना व उचाना खंड के सरपंचों को बुलाया गया और फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन

शिविर में कृषि उपनिदेशक गिरीश नागपाल ने सरपंचों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में समझाया गया। इसमें फसल अवशेष प्रबंधन के विभिन्न उपाय जिसमें सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्ट्रा रेक, बेलर के उपयोग से खेतों में पराली का समुचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया गया।
सरपंचों को बताया गया कि पराली प्रबंधन के लिए किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सरपंचों से अपील की गई कि वह अपने ग्राम पंचायतों में किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करें ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें