फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरपंचों ने डीसी के सामने खोली जनस्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल

Fri, 05 Jul 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी21: गांवों में पेयजल सप्लाई की जानकारी लेने के लिए सरपंचों के साथ बैठक करते हुए डीसी। स
विज्ञापन
जींद। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हर घर तक जल पहुंचाने के झूठे दावे कर अधिकारियों और सरकार को गुमराह किया है। इसकी पोल वीरवार को जींद जिले के सरपंचों ने डीसी के सामने खोली। सरपंचों ने बताया कि गांवों में हर तीसरे घर को पानी नहीं मिल रहा है, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में हर घर को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने वीरवार को जींद जिले के सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान व खंड प्रधानों के साथ पेयजल को लेकर बैठक की। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डीसी व सरपंचों के सामने दावा किया था कि उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाया है। इस पर सरपंचों ने हकीकत बताई।
जींद खंड के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रतिनिधि अनूप कंडेला ने बताया कि उसकी पत्नी नीलम को डेढ़ वर्ष सरपंच बने हो चुका है। उसी समय से विभाग हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की बात कर रहा है। उनके गांव में 30 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिनके घर के सामने तो टोटियां लगी हैं, मगर पानी उनको कभी नहीं मिला। वह आए दिन विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं। इसके अलावा जहां पानी जाता है, वहां पर दूषित सप्लाई होता है। यही स्थिति सरपंच एसोसिएशन के अन्य खंड के प्रधानों व जिला प्रधानों ने बताया। इस अवसर पर एसपी सुमित कुमार, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता विक्रम सिंह मोर, सरपंच एसोएिसएशन के जिला प्रधान सुधीर, उझाना से खंड प्रधान सुनील कुमार, जींद खंड प्रधान प्रतिनिधि अनूप समेत अन्य सभी खंड प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीसी ने विभाग से मांगी रिपोर्ट

इस पर डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तुरंत प्रभाव से प्रत्येक गांवों में पेयजल आपूर्ति में आ रही रुकावट की रिपोर्ट तैयार करें, ताकि उसके समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सख्त निर्देश दिए ग्रामीणों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाएगा।

कुछ घरों में पानी गलियों में बहता है

सरपंच व प्रतिनिधियों ने बताया कि गांव में किसी क्षेत्र में तो पानी व्यर्थ बहता है और कहीं पर पहुंच ही नहीं रहा है। एक तरफ पेयजल नहीं मिलने पर लोगों को दिक्कत आ रही है तो वहीं पानी व्यर्थ बहने से गलियों में कीचड़ भर जाता है। इससे लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। सरपंच एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से जलघरों में लगाए गए फिल्टर को ठीक करवाने की मांग की।

सरपंचों के साथ मिलकर समस्या जानने के दिए निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या का पता लगाकर उनका जल्द समाधान करें। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता खंडस्तर पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान के साथ तथा एसडीओ और जेई तीन-चार गांवों का क्लस्टर बनाकर सरपंचों के साथ बैठक कर समस्याएं जानकर निपटारा करेंगे।
ऐसा कोई क्षेत्र न हो जहां पर स्वच्छ पेयजल न पहुंच रहा हो। इसके अलावा नलों पर टोंटी लगाई जाएं। पेयजल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर तुरंत समाधान करें। मानसून के चलते लीकेज तुरंत दुरुस्त करना जरूरी है। पेयजल आपूर्ति में कर्मचारी की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी, जींद।

04जेएनडी21: गांवों में पेयजल सप्लाई की जानकारी लेने के लिए सरपंचों के साथ बैठक करते हुए डीसी। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें