फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरपंच को पंचायत में दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अनूपगढ़ गांव में सरपंच को पंचायत में जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सरपंच रमेश ने एफआईआर में बताया कि वह गांव अनूपगढ़ (नवंबर 2022) के सरपंच हैं। जब से वह सरपंच बने हैं तभी से गांव के दीपक, नरसिंह और नरवीर सिंह रंजिश रखते हैं। जब भी मौका मिलता है वह उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। गांव के विकास कार्य होते हैं तो उनमें सभी दखल अंदाजी करते हैं और बाधा डालते हैं।
उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को गांव में ग्राम सभा की कार्यवाही चल रही थी और जुलाना बीडीपीओ कार्यालय के कर्मचारी आए हुए थे। इस दौरान दीपक, नरसिंह और नरवीर सिंह आए और उन्होंने ग्राम सभा की कार्यवाही को भंग करने की कोशिश की। जातिसूचक गालियां दीं।
विज्ञापन

बीडीपीओ स्टाफ और अन्य सदस्यों ने उनको रोका और उनके खिलाफ कार्रवाई करने बारे में कहा तो वह मौके से भाग गए। इसके बाद उसने गांव के मौजिज लोगों को एकत्रित किया और आरोपियों को भी बुलाया। पंचायत ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माने।
आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपक, नरसिंह और नरवीर सिंह के खिलाफ धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें