फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांगोली गांव के सरपंच कृष्ण निलंबित

Fri, 29 Sep 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गांगोली गांव के सरपंच कृष्ण के निलंबन पर हिसार मंडल की आयुक्त ने पहले स्टे ऑर्डर जारी किए थे, अब उन्होंने इसे खारिज कर दिया और जींद डीसी के निलंबन के आदेश को सही ठहराया है। सरपंच के दसवीं कक्षा के फर्जी दस्तावेज पाए गए थे।
विज्ञापन

इसकी जांच सफीदों के एसडीएम सत्यवान मान ने की थी। इसके बाद कृष्ण ने हिसार मंडल आयुक्त के सामने स्टे के लिए याचिका दाखिल की। मंडल आयुक्त ने इस पर स्टे देते हुए किसी दूसरे अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए थे। बाद में इसकी जांच जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी से कराई गई जिन्होंने एसडीएम सत्यवान मान की जांच को सही ठहराया। अब इस जांच के आधार पर हिसार मंडल आयुक्त ने स्टे ऑर्डर खारिज कर दिया। तत्कालीन डीसी डॉ. मनोज कुमार ने सरपंच कृष्ण की दसवीं की अंकतालिका फर्जी मिलने पर तीन अप्रैल को उनको निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें