जींद। हरियाणा कला परिषद की तरफ से जींद के जवाहरलाल स्कूल तथा राजकीय सीनियर सकेंडरी स्कूल फूलिया कलां में संस्कृति उत्सव मनाया गया। इस उत्सव का मूल उदेश्य हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देना व राज्य सरकार द्वारा जन हितैषी योजनाओं का प्रचार करना है। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन द्वारा भेजी गई पार्टी ने हरियाणा की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए हरियाणवी डांस, एकल नृत्य, हरियाणवी समूह गान तथा नाटक का मंचन के माध्यम से सामाजिक समरसता, दहेज प्रथा तथा सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया गया। इसके अलावा सरकार द्वारा आम जन के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यो बारे भी लोगों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन अंकित पेगा तथा साहिल सुफी संस्कृति गु्रप के सौजन्य से किया गया। गु्रप के टीम लीडरों ने कार्यक्रमों में बताया कि हरियाणवी संस्कृति समृद्ध संस्कृति है, जिसका पूरे भारत देश के साथ-साथ विदेशों में भी डंका है। हरियाणा का नाम लेते ही हमारे मस्तिष्क में एक ऐसे प्रदेश की छवि उभर आती है जिसकी पुरातन धरोहर अत्यंत समृद्ध है और वर्तमान में भी जो देश के सर्वाधिक समृद्ध राज्यों में से एक है।