13जेएनडी27: स्कूल में मेरिट में आए विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए प्राचार्य व
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय प्रशासक सुनील शांडिल्य ने बताया कि स्कूल के सभी 25 विद्यार्थी सफल रहे। इनमें आठ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया जबकि शेष सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य संकाय में छात्रा साक्षी कुमारी ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में हरमन ने 470 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुरक्षा ने 451 अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्य रेखा शांडिल्य ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।