फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिलाई सेंटर शुरू कर 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहीं सपना

विज्ञापन
28जेएनडी32: सपना बैरागी।
विज्ञापन
जींद। झांझ खुर्द गांव की सपना बैरागी सिलाई सेंटर शुरू कर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहीं हैं। मां के सपनों को नई उड़ान देते हुए सपना ने आईटीआई से सिलाई-कढ़ाई ट्रेड में प्रशिक्षण पूरा किया। सपना ने न केवल खुद को आत्मनिर्भर बनाया बल्कि अपने हुनर को समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण से जोड़ने का निर्णय भी लिया।
विज्ञापन

सपना ने बताया कि बचपन से उन्होंने अपनी मां को महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई केंद्र चलाते देखा। उनकी मां कई वर्षों तक जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण देती रहीं। मां अक्सर महिलाओं की आर्थिक तंगी और परिस्थिति का विवरण साझा करती थीं। उन्हीं की प्रेरणा ने उन्हें आगे बढ़कर महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता का सूत्र थामने की राह दिखाई।
झांझ खुर्द गांव में ड्रीम अलाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन के तहत संचालित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र में सपना प्रशिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। यहां वह महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क सिलाई-कटाई, कढ़ाई, कपड़ा डिजाइनिंग, ब्लाउज, सूट, बच्चों के कपड़ों की कटिंग व स्टिचिंग जैसे व्यावसायिक कार्य सिखा रही हैं।
विज्ञापन

केंद्र में आस-पास के कई गांवों से 30 महिलाएं रोजाना प्रशिक्षण के लिए आ रही हैं। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं में गृहिणियां व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाएं शामिल हैं।
सपना प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्हें स्वरोजगार के अवसरों, ऑनलाइन ऑर्डर, बुटीक मॉडल और सिलाई से जुड़े बाजार की समझ भी दे रही हैं ताकि वह सीखकर तुरंत कमाई शुरू कर सकें।
फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि यह केंद्र महिलाओं की आर्थिक आजादी और सामाजिक सम्मान की दिशा में एक सशक्त कदम है। वह उसे रोजगार की डिजाइन और डिजिटल बाजार से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। जब तक हर जरूरतमंद महिला आत्मनिर्भर नहीं बन जाती, तब तक यह सफर जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें