17जेएनडी25-नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए। संवाद
जुलाना। सर्वकर्मचारी संघ की कस्बे की लेबर शेड में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संजय गिल को प्रधान, अनिल और अजमेर दलाल को उपप्रधान, मोनू को सचिव, जूनियर को सहसचिव, संतोष देवी को कोषाध्यक्ष, सुभाष पांचाल, सुलतान जांगड़ा और ईश्वर ठाकुर को सदस्य बनाया गया। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को गोपनियता का शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर राज्य प्रधान सुरेश राठी, सुनीता, संदीप राठी, सीटू नेता सुभाष पांचाल, का. सूरजभान मौजूद रहे। संवाद