फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद 22 सितंबर से शुरू होने की संभावना : एडीसी

Wed, 17 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को हुई बैठक में एडीसी विवेक आर्य ने उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से धान की फसल की सरकारी खरीद शुरू होने की संभावना है। जिला की सभी मंडियों व खरीद केंद्रों पर धान की भारी आवक का अनुमान है। इसके साथ ही अनाज मंडियों में व्यवस्था पूरी करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस वर्ष पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल व कॉमन धान का 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। एडीसी ने कहा कि मंडियों में आने वाले वाहनों से जाम की स्थिति न बने इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाए। सड़कों की समय पर मरम्मत हो और मंडियों से किसी प्रकार की नकारात्मक सूचना प्राप्त न हो।
धान खरीद कार्य को सरकार की ओर से समय-समय पर जारी हिदायतों के अनुसार किया जाए। किसी प्रकार की फर्जी खरीद न हो व सभी रिकार्ड पूर्ण रूप से समय पर तैयार किए जाएं। सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों की मंडियों में खरीद कार्य की निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, नगरायुक्त सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सफीदों पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम उचाना दलजीत सिंह, एसडीएम जुलाना होशियार सिंह, एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र, डीएफएससी राजेश आर्य मौजूद रहे।
आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
खरीद एजेंसियों हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड, भारतीय खाद्य निगम व खाद्य एवं पूर्ति विभाग को मंडियों में मापक यंत्र, बारदाना व आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए।
सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश
मार्किट कमेटियों को निर्देशित किया कि सभी मंडियों में बिजली, पेयजल, सफाई, शौचालय, कीटनाशक छिड़काव एवं मच्छरनाशी दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए कि धान खरीद से संबंधित सभी बिलों का सत्यापन कर भुगतान समयबद्ध तरीके से किया जाए ताकि किसानों को उनकी फसल की राशि समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें