जुलाना। कस्बे के शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ शमशेर सिंह उपस्थित रहे।
विजेता खिलाड़ियों को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में डिस्कस थ्रो में संजना ने प्रथम, संतोषी ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में प्रिया प्रथम, काजल द्वितीय व संतोषी तृतीय रहीं। शॉटपुट स्पर्धा में काजल ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ (महिला) में संजना प्रथम, जॉन्सी द्वितीय व आरती तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ (महिला) में भी संजना ने प्रथम, जॉन्सी ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में शॉटपुट में विशाल प्रथम, विनय द्वितीय व अमय तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में विशाल ने प्रथम, मनदीप ने द्वितीय तथा ईशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जेवलिन थ्रो में अमय प्रथम, मनदीप द्वितीय व सागर तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ (पुरुष) में अनिल प्रथम, वकील द्वितीय व साहिल तृतीय रहे। 800 मीटर (पुरुष) में अनिल प्रथम, वकील द्वितीय तथा अंकुश तृतीय रहे। 400 मीटर (पुरुष) में अनिल ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय व वकील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ शमशेर सिंह ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए क्योंकि इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने से छात्रों में छुपी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। इस मौके पर दीपक भाखर, विश्वजीत, नीरज धानिया, मीना राणा, डॉ संजय, डॉ नीशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।