फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई कर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल जारी

Sat, 16 Dec 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी22: हड़ताल करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राज्य कमेटी के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारी जिला प्रधान जगदीश बुम्बक कहा कि सरकार के साथ जो समझौते हुए थे उनको लेकर सरकार ने कोई पत्र जारी नहीं किया है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों की कोई बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों का पत्र जारी नहीं किया तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल में बदल जाएगी। जिसकी जिम्मदारी सरकार की होगी। उन्होंने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पैंशन बहाल की जाए, गुरूग्राम व रोहतक में हटाए गए करीब चार कर्मियों को वापस काम पर लिया जाए। इस अवसर पर भूपेंद्र, राजो, तरसेम, कृष्ण, मंगलनाथ, संजय, किताबो, आशा, उर्मिला, मूर्ति व अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें