फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 4 नरवाना। विरोध प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
नरवाना। नगर पालिका राज्य कमेटी के आह्वान पर वीरवार को नगर परिषद नरवाना इकाई के कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग कर हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर परिषद कर्मचारी यूनियन नरवाना इकाई के प्रधान बंटी बेदी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारी संगठनों से 30 जून तक का समय मांगते हुए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने सहित अन्य प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया था लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है।
कर्मचारियों ने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द वार्ता कर लंबित मांगों का समाधान करे, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रामकला, पाली, बबली, रूपाली, रामपाल, तरसेम सहित नगर परिषद के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें