फोटो 16अपनी मांगों को लेकर बैठे सफाई कर्मचारी व दमकल विभाग के कर्मचारी।संवाद
नारनौल। अग्निशमन विभाग के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मंगलवार को काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया। 27-28 अप्रैल दो दिवसीय 8-8 घंटे की कार्मिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद एक और दो मई को दो दिवसीय हड़ताल होगी।
इस दाैरान नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान, सचिव महेंद्र बोयत, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान कौशल यादव, महावीर प्रसाद, देवानंद सिंह, फायर इकाई के प्रधान गुरदयाल सिंह, रविकांत, प्रदीप, दिनेश, विक्रम, इंद्र कुमार और अनिल कुमार भी मौजूद रहे। 24-25 अप्रैल को सभी शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा।