05जेएनडी23-नगर परिषद कार्यालय पर ताला लगाकर रोष प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
नरवाना। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य गेट पर ताला जड़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक कार्यालय में सभी कामकाज पूरी तरह बंद रखा जाएगा। हड़ताल की अध्यक्षता कमलेश देवी ने की। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुबंध आधार पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को 27 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा की थी लेकिन इसके बजाय केवल 2100 रुपये देकर कर्मचारियों के साथ मजाक किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मौके पर इकाई के प्रधान बंटी बेदी, उपप्रधान कृष्ण, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण सहित मंगलनाथ, सुखदेव, मुकेश, राजो, उर्मिला, किताबों, कुलदीप, मनी आदि मौजूद रहे।