फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 15 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी36: नरवाना में लघु सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
नरवाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारियों ने प्रधान जगदीश बुम्बक की अध्यक्षता में काले झंडों के साथ दो दिवसीय रोष प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों व कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों की छंटनी रद्द कर ड्यूटी पर वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी दैनिक वेतन भोगी, निगम रोल, कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों को पक्का किया जाए, कच्चे सफाई व सीवर कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 27000 किया जाए, फायर कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर, ड्राइवर पदों पर सृजित करके पक्का किया जाए, जोखिम भत्ता 5000 रुपये दिया जाए, संघ के साथ हुए समझौतों को लागू किया जाए, 311 एप व एसडब्ल्यूएम एप बन्द की जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए, कच्चे कर्मचारियों को 10 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ, मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता व उनके आश्रितों को पक्की नौकरी दी जाए। इस रोष प्रदर्शन में तरसेम, कृष्ण, राजपाल, कमलेश, आशा, उषा, गुलजारी, भूपेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें