फोटो 17जेएनडी11-मंडी गेट के पास रजबाहा रोड पर लगे गंदगी के ढेर। स्रोत कर्मचारी
उचाना। सफाई और दमकल विभाग के कर्मचारियों का धरना जारी है। सोमवार को धरने पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया। शीला देवी और विनोद ने कहा कि इससे पहले हुई हड़ताल के दौरान सरकार के साथ बैठक में कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन उनमें से किसी मांग को पूरा नहीं किया गया। मजबूरी में कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल करनी पड़ी है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़ा-कर्कट के ढेर लगे हुए हैं। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। संवाद