फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई, अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। नगर पालिका परिसर में सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर समझौते में तय मांगों को लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। शीला देवी और विनोद कुमार ने कहा कि सरकार के साथ कर्मचारियों का जो समझौता हुआ था, उसे लागू किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि सरकार अब अपने वायदे से पीछे हट रही है। जिन मांगों पर सहमति बन चुकी थी, उनको लेकर आज तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। कर्मचारी अपने हक की मांग को लेकर नगर पालिका परिसर में धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द सहमति के अनुसार मांगों को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें