फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आंदोलन के लिए कल से समर्थन जुटाएगा संघ

Fri, 05 Jul 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी24-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेनल्स संघ ने शुक्रवार को एसडीएम अनिल कुमार दून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रेस प्रवक्ता राजेश श्योकंद ने बताया कि 9 जुलाई को प्रदेश के सभी डीसी को ज्ञापन सौंपेगा। उसके बाद दूसरे चरण में 11 जुलाई को सभी हलकों में विधायकों को मांगपत्र सौंपा जाएगा। 7 जुलाई के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की दो टीमें को 11-11 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है जो अन्य संगठनों से बात करके आंदोलन के लिए समर्थन जुटाएगी, ताकि आंदोलन को एक रूप दिया जाए। यदि फिर भी सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो तीसरे चरण में कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरूआत कर दी जाएगी, जिसके तमाम जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस अवसर पर पवन चहल, पुष्पा रानी, मुनीम कुमार, विनोद शर्मा, संदीप बामल, नवीन एलनाबादी, रोहताश शर्मा मौजूद रहे।

05जेएनडी24-मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें