नरवाना। राह ग्रुप फाउंडेशन ने बाबा कुंड़ी सम्मान समारोह में समाज सेवा और सामाजिक योगदान देने वाले सैन समाज ने बुजुर्गों को सम्मानित किया। चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सत्कार किया। ओमप्रकाश सैन, रामकुमार सैन, सतपाल सैन, महेंद्र सैन, चांदीराम सैन, बलबीर सैन, ज्ञानीराम सैन, नफे सिंह सैन, रघुवीर सैन और मांगे राम खरड़वाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राह क्लब नरवाना के उपाध्यक्ष डॉ. अमित सैन, पार्षद अजय सैन, रमेश साइन, कुलदीप बिट्टू, जिला अध्यक्ष राजेश टांक, राहुल सैन और ज्ञान सिंह सैन मौजूद रहे। चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने कहा कि माता-पिता और बड़े-बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं।