फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैलून संचालक को दुकान से घसीटकर पीटा, पांच नामजद

Sun, 06 Oct 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सैलून की दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट, तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शिवपुरी कॉलोनी निवासी विशाल ने कहा कि वह अपोलो रोड पर सैलून की दुकान चलाता है। 29 सितंबर को दोपहर के समय वह दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान दुकान में लाठी-डंडों से लैस होकर पांच युवक घुस गए और उस पर हमला कर दिया। दुकान में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने उसको घसीट कर दुकान से बाहर निकाल कर सड़क पर आए और वहां पर भी मारपीट की। बचाव के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर फरार हो गए। मारपीट में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों में हिसार जिले के बडाला निवासी नितिन शर्मा, सोनू, विशाल और बांस निवासी सैनिक खान व भिवानी जिले के बरवाडा निवासी मोनू हैं। एएसआई समरजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें