फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सलमा और सिकंदर की टीम अव्वल

Fri, 26 Sep 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद के राजकीय महाविद्यालय में इतिहास और समाजशास्त्र विभाग द्वारा हरियाणा सामान्य ज्ञान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए। प्राचार्य ने ऐसी गतिविधियों के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
25जेएनडी09-राजकीय महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्टाफ सदस्य। स्रोत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद। राजकीय महाविद्यालय में इतिहास व समाज शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी स्पर्धा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों से हरियाणा के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और हाल की घटनाओं पर प्रश्न पूछे गए।
प्रथम स्थान पर सलमा और सिकंदर की टीम को 500 रुपये, द्वितीय स्थान पर गुरदीप और सूरज की टीम को 300 रुपये और तृतीय स्थान पर नवीन और सोनिया की टीम को 200 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि समसामयिक घटनाएं समय की नब्ज को समझने का सशक्त माध्यम है और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज और राज्य से संबंधित जानकारी का होना अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष भूप सिंह, सुनील, राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें