फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोल्ड मेडल जीतकर गांव लौटी साक्षी, 1.51 लाख की माला पहनाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
02उचाना03 : शिवानिया स्कूल के पास करसिंधू मोड़ पर साक्षी शर्मा को सम्मानित करते मौजिज लोग। संवाद
विज्ञापन
उचाना। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी साक्षी शर्मा रविवार को अपने गांव करसिंधू पहुंची। उनके स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। गांव की ओर से उन्हें 1 लाख 51 हजार रुपये की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण रविवार दोपहर बाद दो बजे खटकड़ टोल पर एकत्रित हुए। यहां से साक्षी शर्मा को स्कॉर्पियो एन गाड़ी में बैठाकर विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस करसिंधू गांव पहुंचा तो माहौल उत्सव में बदल गया। ग्रामीणों ने गांव की बेटी पर फूल बरसाए। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। इसके बाद साक्षी ने मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

खाप और सामाजिक संगठनों ने भी किया सम्मानित
साक्षी के सम्मान में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। वडोदरा और उचाना में भी उनका स्वागत हुआ। शिवानिया स्कूल के पास ब्राह्मण सभा ने उन्हें सम्मानित किया। पालवां चबूतरे पर श्योकंद खाप के मौजिज लोगों ने पगड़ी और सम्मान के साथ उनका अभिनंदन किया। गांव के प्रवेश द्वार पर भी ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


बेटी की उपलब्धि पर मां हुईं भावुक
साक्षी की उपलब्धि पर उनकी मां कविता शर्मा भावुक हो गईं। बेटी को सम्मानित होते देख वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने कहा कि ये आंसू खुशी और गर्व के थे। साक्षी ने अपनी मेहनत से परिवार का सपना पूरा किया है। साथ ही करसिंधू गांव, हरियाणा और देश का नाम रोशन किया है। वहीं उचाना विधायक देवेंद्र अत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साक्षी को बधाई दी। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का पल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें