फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऊंचीकूद में सक्षम ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी22-ऊंचीकूद में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा सक्षम। स्रोत कोच
विज्ञापन
उचाना। करनाल में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की ऊंचीकूद स्पर्धा में छात्र सक्षम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सक्षम अब अक्तूबर में महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

सक्षम खरकभूरा खेल नर्सरी का खिलाड़ी है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के साथ-साथ अपने कोच विवेक सांगवान को दिया। इससे पहले भी सक्षम अंडर-11 वर्ग की ऊंचीकूद स्पर्धा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है।
सक्षम विद्या भारती की ओर से आयोजित पांच राज्यों की स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भी एसडी स्कूल उचाना मंडी की तरफ से हिमाचल प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन

सक्षम के पिता मा. संदीप दुर्जनपुर ने बताया कि बचपन से ही सक्षम की ऊंचीकूद में रुचि रही है। वह निरंतर मेहनत करते हुए इस खेल में उपलब्धियां हासिल कर परिवार, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सक्षम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें