फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सक्षम ने बनाई सबसे सुंदर रंगोली

विज्ञापन
31जेएनडी03: रंगोली प्रतियोगिता के विजेता छात्र कॉलेज स्टाफ के साथ।
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में युवा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से भूतेश्वर उत्सव का शुभारंभ किया गया। भूतेश्वर उत्सव में पहले दिन में पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, भाषण, कविता पाठ, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हरियाणा क्विज प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की सादिया ने प्रथम, एमकॉम फाइनल के जतिन गर्ग ने द्वितीय तथा आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी लाइफ साइंस के सक्षम ने प्रथम, बीएससी फाइनल की गीतांजलि ने द्वितीय तथा मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में बीएससी फाइनल की आस्था ने प्रथम, बीए फाइनल के मनजीत ने द्वितीय तथा बीकॉम प्रथम वर्ष के हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बीएससी फाइनल वर्ष की आस्था ने प्रथम, एमएससी प्रथम वर्ष के अमन ने द्वितीय तथा बीकॉम प्रथम वर्ष के हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के संचालक डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम की संयोजिका की भूमिका निभा रही शर्मिला ने भी बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों को आगे मंच पर पहुंचने की और आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भूपेंद्र, हरज्ञान, रीना मलिक, नीरू, चंचल मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें