फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना के साहिल को मिला बार काउंसिल का लाइसेंस और एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी33-बार काउंसिल का लाइसेंस और एनरोलमेंट सर्टिफिकेट प्रदान करते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांड
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना के युवा साहिल तायल ने नई उपलब्धि हासिल की है। चंडीगढ़ में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने साहिल तायल को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा का लाइसेंस और सर्टिफिकेट ऑफ एनरोलमेंट प्रदान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने साहिल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश के युवा विधि क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। साहिल तायल भाजपा की महिला जिला महामंत्री डॉ. पुष्पा तायल के बेटे हैं। उनका कहना है कि वे अपने विधिक ज्ञान और सेवाभाव से समाज को न्याय दिलाने के लिए कार्य करेंगे। साहिल ने कहा कि वकालत केवल पेशा नहीं बल्कि सेवा का माध्यम भी है और वे सदैव जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि युवाओं के लिए यह प्रेरणा है कि पढ़ाई के साथ-साथ वे पेशेवर क्षेत्र में भी आगे बढ़े। सरकार भी युवाओं को प्रोत्साहन देने और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। साहिल तायल के परिवार और समर्थकों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है। जुलाना में उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. पुष्पा तायल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें