फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उचाना पहुंचने पर साहिल कौशिक का किया स्वागत

Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। दुबई में 24 व 25 सितंबर को आयोजित बेस्ट डिप्लोमेट मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भौंगरा (उचाना) निवासी साहिल कौशिक को बेहतर नेतृत्वकर्ता का खिताब मिला था। उचाना पहुंचने पर रविवार को साहिल कौशिक का स्वागत किया गया।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने साहिल कौशिक को बांगर गौरव पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। दुबई में 24 और 25 सितंबर को आयोजित बेस्ट डिप्लोमेट मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में बांगर के भौंगरा (उचाना) निवासी साहिल कौशिक ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस समारोह में संयुक्त राष्ट्र के मापदंड पर डिप्लोमेटिक समिट का आयोजन हुआ था। साहिल ने बताया कि डिप्लोमेटिक समिट में छह महाद्वीप के 60 से अधिक देशों के युवाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें उनको बेहतरीन नेतृत्वकर्ता का खिताब भी मिला। साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि पोते साहिल कौशिक ने पूरे बांगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देश के सिर को ऊंचा करने का काम उसके पोते ने किया है। हर किसी को उस पर गर्व है। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी मंजिल निर्धारित करके कड़ी मेहनत करें। कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी एवं शिक्षाविद् ओमप्रकाश शर्मा, पिता नरेश कौशिक, माता बबीता कौशिक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

पोतियां भी कर चुकी हैं बांगर का नाम रोशन

ओमप्रकाश शर्मा की पोती विधिका कौशिक, रिद्धिमा कौशिक पुत्री सुरेंद्र कौशिक किक बॉक्सिंग में पदक जीत कर बांगर का नाम रोशन कर चुकी हैं। फरवरी में दिल्ली में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग में दोनों बहनें टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगी। रांची (छतीसगढ़) में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग में गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वे टीम हरियाणा की तरफ 23 अगस्त से 27 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में शामिल हुईं थीं। बीते साल नवंबर में दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग में भी दोनों बहनें स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें