उचाना। समाज सेवी ओमप्रकाश भौंगरा के पोते साहिल कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए फ्यूचर एसडीजी चैंपियन अवॉर्ड अपने नाम किया। यह सम्मान उन्हें फ्यूचर एक्शन समिट-2025 में प्रदान किया। जो इस वर्ष मलेशिया में आयोजित हुआ।
वैश्विक समिट में 40 से अधिक देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें युवा नेताओं, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध लोगों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर साहिल कौशिक ने अपने उत्कृष्ट विचारों, जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों और समर्पण के दम पर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
शिक्षाविद मा. रामप्रसाद ने बताया कि फ्यूचर एसडीजी चैंपियन अवॉर्ड जीतकर साहिल ने न केवल भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि यह भी दिखाया कि हरियाणा जैसे राज्य से भी वैश्विक स्तर के नेता उभर सकते हैं।
उनके प्रयासों ने यह सिद्ध कर दिया कि स्थानीय स्तर पर किया गया कार्य भी वैश्विक बदलाव का कारण बन सकता है। जब साहिल कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया, तो पूरे देश को गर्व का अनुभव हुआ। उनका यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है।