फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फुटबॉल के अंडर-14 वर्ग में सफीदों ने उचाना को हराया

Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी34-खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय स्कूली गल्र्स खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। वहीं अंडर-17 वर्ग में जींद और पिल्लूखेड़ा की टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मैच में पिल्लूखेड़ा की टीम ने 2-0 से बाजी मारी।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र आजाद ने की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उन्हें खेल को खेल भावना और भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल भी जीवन का हिस्सा है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान देना चाहिए।

प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल के अंडर-14 वर्ग में सफीदों और उचाना खंड के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें सफीदों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस अवसर पर माडल संस्कृति विद्यालय बेलरखा के प्राचार्य बलजीत गोयत, राजकीय कन्या स्कूल के प्राचार्य जयनारायण, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलौदा के प्राचार्य मुकेश नैन, वरिष्ठ प्राध्यापक अशोक, जगदीश, बलजीत धत्तरवाल और ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें