फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश में सफीदों नगरी हुई जलमग्न, अनाज मंडी में भीगा अनाज

Sun, 11 May 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी24-बरसाती पानी से लबालब सब्जी मंडी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। शनिवार को थोड़ी ही देर हुई बारिश में सफीदों नगरी जलमग्न हो गई। मौसम विभाग की ओर से बारिश होने के आसार जताए जा रहे थे। पिछले कई दिनों से गर्मी बनी हुई थी। बारिश ने गर्मी से तो लोगों राहत दी, लेकिन दूसरी ओर सड़कों पर जलभराव के कारण जनता की दिक्कतें भी बढ़ा दी। बारिश के कारण शहर की हर सड़क जलमग्र हो गईं। शहर के जींद रोड, मकबरा पीर रोड, घोड़ा पूली, सब्जी मंडी, पुरानी अनाज मंडी में पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीं नई अनाज मंडी में खुले और बोरियों में भरा अनाज बारिश के पानी में तरबतर हो गया। सघन सफाई नहीं होने के कारण नाले-नालियां जवाब दे गए। सड़कों पर वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मानसून से पहले-पहले सफीदों की सभी नाले और नालियों की सघन साफ सफाई करवाई जाए। इसके अलावा नगर से गुजर रही ड्रेन को की तत्काल साफ कराया जाए ताकि बरसाती पानी की सुलभ निकासी हो सके।

ग्रामीणों ने कहा, बारिश फायदेमंद
किसान राममेहर, सतीश, कुलदीप, राजबीर ने कहा कि यह बारिश फायदेमंद है। अब नरमा की बिजाई अच्छी तरीके से हो सकेगी। किसानों को बिजाई के लिए डीजल नहीं फूंकना पड़ेगा। वहीं किसान अब अगेती बाजरे की फसल की भी बिजाई कर सकेंगे।

10जेएनडी24-बरसाती पानी से लबालब सब्जी मंडी। संवाद

10जेएनडी24-बरसाती पानी से लबालब सब्जी मंडी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें