फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफीदों विधानसभा ने रचा इतिहास, सफीदों में पहली बार खिला कमल

Wed, 09 Oct 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सफीदों। सफीदों विधानसभा के 14वें चुनाव में पहली बार कमल का फूल खिला है। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौत्तम ने यहां से जीत हासिल करके नया इतिहास रचने का काम किया है। दादा गौत्तम ने कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली को 4037 वोटों से हराया है। सफीदों विधानसभा के हुए आज हुए 14 विधानसभा चुनावों में कोई भी कमल का फूल नहीं खिला पाया था। भाजपा द्वारा यहां पर कई बार बड़े-बड़े धुरंधर उतारे गए लेकिन सभी ने पराजय का सामना करना पड़ा। वर्ष 2014 में भी भाजपा ने कमल का फूल खिलाने के लिए तात्कालीन विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा को यहां से उतारा था लेकिन वे 1433 वोटों से हार गईं थी। अबकि बार रामकुमार गौतम जेजेपी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हे नारनौंद की बजाए सफीदों विधानसभा में चुनाव लड़वाया। हालांकि शुरूआत में तो उन्हे बाहरी करार दिया गया लेकिन धीरे-धीरे वे सभी उम्मीदवारों पर भारी पड़ते चले गए।
दूसरे राउंड को छोड़कर हर राउंड में रामकुमार गौत्तम ने रखी अपनी लीड बरकरार

सफीदों विधानसभा के पहले राउंड से ही रामकुमार गौत्तम ने अपनी जीत का सिलसिला शुरू कर दिया था। विधानसभा के हुए कुल 14 राउंडों में से रामकुमार गौत्तम दूसरे राउंड में 678 वोटों से पीछे हुए लेकिन बाकि के 13 राउंडों में अपनी लीड को टूटने नहीं दिया। परिणामों को देखते हुए निर्दलीय प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक जसबीर देशवाल नौंवें राउंड में ही मतगणना केंद्र छोड़कर चले गए थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली 13वें राउंड तक तो मतगणना केंद्र में रहे लेकिन अपनी हार को भांपकर वे भी वहां से चले आए। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य मतगणना केंद्र में पहुंचे ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर मना जीत का जश्न

अर्जुन स्टेडियम में मतगणना केंद्र से सफीदों के नवनियुक्त विधायक रामकुमार गौत्तम जैसे ही बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उनको जीत की बधाई दी। रामकुमार गौतम जींद से सफीदों के लिए रवाना हुए तो उनका ढ़ाठरथ, बुढ़ाखेड़ा, मलार, पिल्लूखेड़ा जामनी चौक, सिंघाना बस अड्डा व पुरानी अनाज मंडी के अलावा अनेक स्थानों पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। लोगों ने उनकी जीत में कई स्थानों पर खुशी में लड्डू बांटे। रामकुमार गौतम ने पुरानी अनाज में अपने कार्यालय की बालकनी से फिल्मी अंदाज में खड़े होकर व हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रामकुमार गौत्तम ने कहा कि यह जीत सफीदों विधानसभा की 36 बिरादरी की जीत है और विकास की जीत है।
कुल गांव : 72

सफीदों विधानसभा के कुल वोट : 195528

पोलिंग वोट : 1,45,366

किस प्रत्याशी को मिले कितने-कितने वोट

भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौत्तम ने : 58983

कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने : 54946

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल ने : 20281

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य ने : 8807

जेजेपी प्रत्याशी सुशील बैरागी ने : 814

आम आदमी पार्टी की निशा देशवाल ने : 193

इनेलो-बसपा प्रत्याशी पिंकी कुंडू ने : 822

नोटा को मिले : 172

बाक्स
राउंड के अनुसार परिणाम

कुल राउंड : 14

एक नंबर राउंड
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 4524

कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 4104

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 981

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 589

दो नंबर राउंड
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 1911
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 3115

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1854

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 2568

तीन नंबर राउंड
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 4175
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 3315

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1803

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 481
चार नंबर राउंड
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 6862
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 1931

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1748

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 377
पांचवें राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 5910
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 2985

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1525

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 277

छठे राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 4787
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 2958

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 2059

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 500
सातवें राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 4273
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 3883

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1859

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 452
आठ राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 4197
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 4009

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 917

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 631
नौंवे राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 5014
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 3637

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1486

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 449
दसवें राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 4004
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 4706

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1541

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 419

11वें राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 3385
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 5176

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1303

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 660

12वें राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 2600
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 5543

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 1182

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 392 13वें राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 3701
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 4136

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 901

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 431
14वें राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 3356
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 5019

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 907

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 421

पोस्टर बैलेट राउंड में
भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम : 284
कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली : 429

निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देशवाल : 48

निर्दलीय प्रत्याशी बचन सिंह आर्य : 61
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें