फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, न्यायिक जांच की मांग

विज्ञापन
फोटो 6 नरवाना। बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद नरवाना के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन कर पंजाब के बरनाला में महिला सफाई कर्मचारियों और उनके बच्चों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। कर्मचारियों ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों के साथ हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन में नरवाना इकाई के प्रधान बंटी बेदी, राजपाल दरोगा, तरसेम दरोगा, उपप्रधान किशन बुम्बक सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें