फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 200 मीटर में सबसे तेज दौड़े सचिन और नेहा

Wed, 13 Nov 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
12जेएनडी26-सीआरएसयू में दौड़ का शुभारंभ करवाते कुलपति डॉ. रणपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को 10वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति का सार्वभौमिक विकास होता है। खेल से राष्ट्र का निर्माण होता है। राष्ट्रीय भावना का निर्माण होता है। खेल समाज को जोड़ता है। खेल में सभी खिलाड़ी समान होते हैं। कोई भी जातीय या ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होता है। सभी खिलाड़ियों को खेल में भाग लेना चाहिए। खेल में जीतना जरूरी नहीं है। सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट कुमारी प्राची लोहान रही।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में लगातार अभ्यास करते रहना चाहिए। इस अवसर पर खेल निदेशक नरेश देशवाल, प्रो. कुलदीप नारा, मेजर सुरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. कृष्ण, मनीषा भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में पीजी महाविद्यालय सफीदों की नेहा प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की दिशा द्वितीय और एसडी महिला महाविद्यालय की साहिल तृतीय स्थान पर रही। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में राजकीय महाविद्यालय सफीदों का सचिन प्रथम, राजकीय महाविद्यालय जींद का विजय द्वितीय और यूटीडी के सचिन तृतीय स्थान पर रहा।

12जेएनडी26-सीआरएसयू में दौड़ का शुभारंभ करवाते कुलपति डॉ. रणपाल सिंह। संवाद

12जेएनडी26-सीआरएसयू में दौड़ का शुभारंभ करवाते कुलपति डॉ. रणपाल सिंह। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें