फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना शुरू

विज्ञापन
28जेएनडी17: बीडीपीओ कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण सफाईकर्मी। स्रोत: कर्
विज्ञापन
जुलाना। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को मांगों को लेकर खंड प्रधान ईश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

ईश्वर ठाकुर ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में गंभीरता नहीं दिखा रही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है, इसके बावजूद उन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग उठाई कि सभी कच्चे कर्मचारियों को जल्द पक्का किया जाए और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रति माह लागू किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को समय पर वेतन देने की भी मांग की गई। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार वेतन में देरी होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें