फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में मजबूत होगा ग्रामीण सड़कों का नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में ग्रामीण सड़क तंत्र को मजबूत करने के लिए टेंडर लगाए गए हैं। पांच गांवों को जोड़ने व बेहतर सड़क मार्ग उपलब्ध करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए यह टेंडर लगाए हैं। इसमें एक सड़क बधाना से थुआ, बरसोला से खटकड़ होते हुए मोहनगढ़ तक सड़क बनेगी।
विज्ञापन




इन पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर आठ करोड़ दस लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें बधाना गांव से थुआ तक चार करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बरसोला से मोहनगढ़ तक के सड़क निर्माण पर 3.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बधाना से थुआ तक 18 किलोमीटर की सड़क का निर्माण होगा। यह अलेवा व शामदों मार्ग से बनेगी। इसके अतिरिक्त दूसरी सड़क की दूरी भी 10 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

इन सड़कों की मरम्मत से आसपास के 30 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ मिलेगा। इन सड़कों से प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन रहता है। सड़कों के टूटा होने के कारण लोगों को आवागमन में समय भी दो से तीन गुणा लग रहा था तो वहीं वाहनों की टूट फूट से भी लोगों को परेशानी होती थी। इन सड़कों की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारियों के सामने गुहार लगाई थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए अब पीडब्ल्यूडी ने सड़कों का टेंडर जारी कर दिया है। 24 जून को टेंडर की बिड खोली जाएगी। इसके बाद कार्य अलॉट कर शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बाक्स
ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सड़क उपलब्ध करवाने के लिए सड़कों की स्पेशल रिपेयर करवाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगले महीने इन सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-राजकुमार नैन एक्सईन पीडब्लयूडी बीएंड आर
फोटो कैप्शन 15जेएनडी04: बधाना से थुआ जाने वाली सड़क जिसकी मरम्मत होनी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें