फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana news: वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मिड्ढा ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 31 Oct 2024 06:35 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वीरवार सुबह जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर वीरवार सुबह जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

 
देश के पहले गृह मंत्री और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि 31 अक्तूबर का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश के पहले गृह मंत्री एवं पूर्व उप प्रधान मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में बच्चे दौड़े है। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ, तो उस समय देश कई छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा था। उस समय सरदार पटेल ने अपनी सूझबूझ से 562 रियासतों का एकीकरण कर एकता के सूत्र में पिरो कर अखंड भारत का निर्माण किया। 

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि आज यह कार्यक्रम समूचे देश में मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होंने कहा कि आज भारत अखंड भारत के रूप में काम कर रहा है। प्रधानमंत्री देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं और आने वाले समय में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर होगा। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें