08जेएनडी01-शहर में स्कूटी सवार युवती को हेलमेट पहनाते हुए आरटीए टीम। स्रोत प्रशासन
जींद। आरटीए गिरीश कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को सहायक सचिव आंनद कुमार बेनीवाल के नेतृत्व में टीम ने शहर के मुख्य चौक पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इसके बाद बिना हेलमेट दुपहिया चालकों को हेलमेट वितरित किए।
जनवरी में यातयात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आरटीए हर साल कार्यक्रम आयोजित करता है। यह कार्य जनवरी के पूरा महीना चलता है। बुधवार को सहायक सचिव आनंद कुमार बेनिवाल के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षक बलजीत सिंह और सन्नी ने मुख्य चौकों पर खासकर दुपहिया वाहन चालकों को रुकवाया और उन्हें यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होने यह भी आह्वान किया कि सड़कों पर दुर्घटना हो जाने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस नंबर 112 पर देने के लिए दायित्व और जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि जीवन एक अनमोल धरोहर है। इसलिए वाहन चलाते समय सुरक्षित बचाकर ही सफर करना चाहिए। वाहन चलाते समय संकेतों का ध्यान रखना चाहिए। सड़क पर लगे यातायात चिह्नों, संकेतकों का ध्यान रख कर ही वाहन चलाना चाहिए।