उचाना। विधायक आदर्श नगर एवं ग्रामीण योजना के तहत 58 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। उचाना शहर सहित आठ गांवों में विभिन्न कामों पर ये राशि होगी।
डिप्टी सीएम के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने बताया कि विधायक आदर्श नगर एवं ग्रामीण विकास योजना के तहत 58 लाख रुपये से अधिक की राशि जारी हो चुकी है। जींद सीईओ ने मुख्यालय को विभिन्न कामों के एस्टीमेट बनाकर भेजे थे थे। मुख्यालय से इनको मंजूरी मिलने के बाद इनकी ग्रांट जारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उचाना कलां के गुज्जर मोहल्ले में स्थित ब्राह्मण चौपाल के लिए 8.02 लाख, सेढा माजरा में राजकीय स्कूल से सरपंच के मकान तक गली निर्माण के लिए 12.02 लाख, मोहनगढ छापड़ा में जयपाल के मकान से रमेश के मकान तक गली निर्माण के लिए 6 लाख, गली एवं नाला निर्माण के लिए सतीश के मकान से स्कूल तक 10 लाख, कालता में जनरल चौपाल के लिए 10 लाख, सुदकैन कलां में मेन चौपाल के लिए 9 लाख, थुआ में चौपाल के लिए 1.54 लाख, कुचराना कलां में राजकीय स्कूल में रेन वाटर सिस्टम के लिए 2.25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।