उचाना। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव प्रो. जगदीश सिहाग ने जनसंपर्क अभियान के दौरान सेढ़ा माजरा, दरोली खेड़ा गांव के खेतों में पहुंचे। यहां पर ओलावृष्टि, आंधी, तेज बारिश से हुए फसलों के नुकसान के बारे में किसानों से बातचीत करते हुए 15 मार्च तक ई-क्षति पोर्टल पर नुकसान की जानकारी अपलोड करने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि उचाना क्षेत्र के काफी गांवों में ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी से फसलों को नुकसान होने की जानकारी है। सरकार पूरी तरह से इस प्राकृति आपदा से फसलों को हुए नुकसान से किसानों के साथ खड़ी है। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल की तारीख को 15 मार्च करने के साथ जो पांच एकड़ तक की सीमा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर थी उसको हटाने का काम किया गया है। गठबंधन सरकार किसान हितैषी है। जब-जब फसल का किसी तरह की प्राकृति आपदा से नुकसान होता किसानों को उचित मुआवजा सरकार देने का काम करती है।