जींद। बैंक में पेंशन लेने गए सेवानिवृत्त अध्यापक के बैग से तीन युवकों ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी प्रेमचंद ने बताया कि वह सेवानिवृत्त अध्यापक है। वह 27 सितंबर को अपनी पेंशन निकलवाने के लिए गोहाना रोड स्थित बैंक में गया था। उसने अपने खाते से 50 हजार रुपये निकलवा लिए। कॉपी पूरी करवाने के लिए खड़ा हो गया। इस दौरान तीन युवक आए और कहा कि वह उसकी कॉपी पूरी करवाकर वापस देंगे। जब उन्होंने कॉपी वापस दी और उसने बैग से रुपये संभाले तो वह गायब मिले। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद