28जेएनडी18 : बुढ़ाखेड़ा गांव में पेयजल सप्लाई को लेकर रोष प्रकट करती महिलाएं। संवाद
जुलाना। बुढ़ाखेड़ा गांव में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग को दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रशासन के रवैये को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी पूनम, प्रेम, अंगूरी, किताबो, कमलेश रानी ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग गांव में 10-10 दिन में पानी की सप्लाई दे रहा है। महिलाओं को खेत से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि पेयजल किल्लत का समाधान किया जाए, ताकि उन्हें हो रही समस्या से निजात मिल सके। गांव का जो क्षेत्र पाइपलाइन के सबसे आखिरी में होता है, वहां तक तो पानी पहुंचता भी नहीं है। पानी की पाइपलाइन भी कई स्थानों पर लीक हो चुकी है।
अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर पेयजल सप्लाई को लेकर कोई समस्या है तो तुरंत समाधान किया जाएगा। -नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, जुलाना।
28जेएनडी18 : बुढ़ाखेड़ा गांव में पेयजल सप्लाई को लेकर रोष प्रकट करती महिलाएं। संवाद