फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बस में महिला के बैग से 50 हजार और चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना से धमतान साहिब जा रही महिला के बैग से बस में 50 हजार रुपये, 15 तोले चांदी के गहने और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। बस से उतरते समय महिला को बैग की चेन खुली मिली। जांच करने पर नकदी और गहने गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धमतान साहिब निवासी सुदेश ने पुलिस को बताया कि वह मायके उचाना गई हुई थी। 27 अक्तूबर को उसके भाई संदीप ने उसे 50 हजार रुपये और 15 तोले चांदी के गहने दिए थे। वह नरवाना से बस में सवार होकर धमतान साहिब पहुंची तो बैग की चेन खुली मिली।
बैग से नकदी, गहनों के अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड भी गायब थे। महिला ने 5 नवंबर को एसपी कार्यालय जींद में शिकायत दी थी। पुलिस चौकी धमतान साहिब की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को गढ़ी थाना में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। महिला को जांच के लिए बुलाया गया है और बस में हुई चोरी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें