फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप-डी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक युवक को ग्रुप-डी में लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने व रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुंगा कोठी के युवक यशपाल ने एसपी कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसके पिता की मौत हो गई थी। एक दिन उसके मामा के साथ गंगाना गांव का मनोहर देशवाल आया और उसे कहा कि वह उसे सरकारी नौकरी लगवा देगा। जब भी उसका कोई इंटरव्यू या परीक्षा आए तो बता देना। फिर 17 नवंबर 2018 को ग्रुप डी की परीक्षा आ गई और उसने मनोहर देशवाल को रोल नंबर दे दिया। वह बोला कि जब वह चंडीगढ़ जाएगा तो उसका काम करवा देगा। फिर एक दिन बोला कि भिवानी के महम रोड स्थित चोखानी मोहल्ला के संजीव की अच्छी जान-पहचान है। उससे बात करता हूं। उसके बाद एक दिन उसका फोन आया कि उसका पेपर 1-2 नंबरों से रह गया है। इसलिए उसको पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे। फिर दिसंबर में वह घर आया और उससे तीन लाख रुपये ले गया। कुछ दिन बाद फिर उसने कहा कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है, इसलिए दो लाख रुपये और देने होंगे। फिर उन्होंने उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में दो लाख रुपये डलवा दिया। 19 जनवरी 2019 को ग्रुप डी की परीक्षा का परिणाम आया और उसमें उसका नाम नहीं आया। इस पर उसने मनोहर देशवाल को कहा कि उसका नाम नहीं आया है। इसलिए उसके रुपये वापस कर दो। इस पर उसने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
जांच अधिकारी एसआई रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मनोहर देशवाल और संजीव को नामजद कर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें