फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्लॉट खरीदने के नाम पर हड़पे 27.64 लाख रुपये

Wed, 07 Aug 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्लॉट खरीदकर रुपये नहीं देने व प्लॉट को आगे बेचकर धोखाधड़ी करने पर शहर थाना पुलिस ने तारखां निवासी महिला कृष्णा, उसके बेटे कपिल व अलेवा निवासी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसने 1400 वर्ग गज का प्लॉट गांव अहिरका के नजदीक मेन सड़क पर अहिरका निवासी मान सिंह से खरीदा था। उन्होंने इस प्लॉट की पूरी पेमेंट कर दी थी। इसके बाद उसने इस प्लॉट में से 1332 वर्ग गज की रजिस्ट्री संतोष पत्नी कृष्ण कुमार निवासी तारखा के नाम करवा दी। इसके बाद संतोष ने प्लॉट में से 807 वर्ग गज का हिस्सेदार बनाने का इकरार किया। संतोष ने इस प्लॉट को अपने लड़के कपिल मलिक के नाम करवा दिया। अब यह प्लॉट कपिल ने अलेवा निवासी हॉल आबाद न्यू जवाहर नगर निवासी सोनू को बेच दिया है। इस प्रकार तीनों ने उसके साथ 2764000 रुपये की धोखाधड़ी की है। शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें