फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी हाउस की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कॉफी हाउस की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरवाना रोड निवासी विक्रम ने बताया कि जुलाई 2019 में उसकी मुलाकात सोनीपत जिले के शामड़ी गांव निवासी देवेंद्र खोखर और मयंक गोयल के साथ उनके घर में आयोजित कार्यक्रम में हुई थी। देवेंद्र कुमार ने बताया की वह ब्लैक बक कॉफी का मालिक है। देश भर में करीब 25 शाखाएं खोल चुका है। उसकी खुद की शाखा गुरुग्राम में है। इस दौरान आरोपी ने उसे जींद में शाखा खोलने के लिए ऑफर दिया और कहा कि इससे दो लाख रुपये प्रति माह आमदनी होगी। इसके एक सप्ताह बाद वह और उसका दोस्त मनीष मदान गुरुग्राम कॉफी हाउस की शाखा देखकर आए। इसके एक सप्ताह बाद देवेंद्र व उसकी पत्नी जींद आए और कहा कि इस कार्य के लिए 25 लाख रुपये लगेंगे। उन्होंने मनीष मदान के सामने 15 लाख रुपये नगर पालिका बाजार में देवेंद्र व उसकी पत्नी को दे दिए और बाकी 10 लाख रुपये एक सप्ताह बाद घर से ले गया। इसके बाद उन्होंने दो व्यक्तियों को जगह देखने के लिए भेजा और प्लाट की रजिस्टरी की कापी पैन कार्ड, आधारकार्ड व पांच फोटो ले गया। एक माह में काम शुरू करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने फोन बंद कर लिया। जब वह गुरुग्राम में उससे मिलने गया तो उससे 50 लाख रुपये और मांगे। इस पर जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई नवजीत ने बताया कि धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें